ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में दी पति अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई, तस्वीर शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे स्क्रैबल
9/9/2022 5:21:46 PM
मुंबई. बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी एक्ट्रेस अक्षय कुमार का आज बर्थडे है। 9 सितंबर को एक्टर पूरे 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने पति अक्षय को खास अंदाज में विश किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ट्विकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार संग इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''बर्थडे बॉय जो हर गेम में जीतता है! हाँ, उसने मुझे बैकगैमौन में पीटा। फिर उसने एक ऑक्सफोर्ड चैप और चार खिलाड़ियों की एक टैग टीम का सफाया कर दिया, सभी उसके खिलाफ, एक खेल में, इसके लिए प्रतीक्षा करें, स्क्रैबल! सबसे अच्छी बात, एक दोस्त ने उसे हलवा केक दिया, जैसा कि उसकी माँ हर साल उसके जन्मदिन पर उसके लिए बनाती थी। जन्मदिन मुबारक हो मेरे स्क्रैबल मास्टर❤️''
एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
बता दें, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार 21 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने बेटे आरव और बेटी नितारा को जन्म दिया, जिसके साथ कपल अक्सर क्वालिटी टाइम स्पैंड करता नजर आता है।