ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में बेटे को विश किया बर्थडे, गुब्बारों में घिरे आरव की शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

9/16/2022 10:46:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का आज बर्थडे है। आरव शुक्रवार को अपना 20वां बर्थडे मना रहे है। ऐसे में ट्विंकल खन्ना ने अपने बेटे को सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर विश किया है। बेटे को लेकर उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर गुब्बारों से घिरे आरव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इनके साथ कैप्शन में लिखा- ''और वह 20 साल का हो गया! उन्हें उठाना काफी कठिन है, लेकिन अंत में जाने देना कठिन है।

समस्या यह है कि हम उनके अस्तित्व के प्रत्येक खंड का निर्माण करते हैं। इसे एक संरचना में एक साथ ढेर करें वह छोटे होते हैं तो हम फिट दिखते हैं।
हम साल-दर-साल ऐसा करते हैं, और इसके इतने अभ्यस्त हो जाते हैं कि हम भूल जाते हैं कि वे ब्लॉक आखिरकार उनके हैं।
पीछे हटना मुश्किल है लेकिन मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि यह अद्भुत लड़का अपने ब्लॉक के साथ क्या बना रहा है।
जन्मदिन मुबारक हो आरव!''

 

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


ट्विंकल का ये पोस्ट खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस इसे लाइक कर आरव को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

 


बता दें, अक्षय और ट्विंकल दो बच्चों के पेरेंट्स है। जहां आरव आज पूरे 20 साल के हो गए हैं, वहीं उनकी बहन नितारा अभी 9 साल की है। आरव अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे या नहीं, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
 

Content Writer

suman prajapati