छेड़छाड़ मामले में तनूश्री के समर्थन में आई ट्विंकल खन्ना

9/29/2018 1:50:02 PM

 मुंबईः अभिनेता नाना पाटेकर पर 2008 में एक फिल्म के सेट पर छेड़छाड़ करने के अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोप के समर्थन में बालीवुड से जुड़े अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, स्वरा भास्कर और रिचा चड्ढा आगे आये हैं।  


     

तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर अब सभी स्टार्स के रिएक्शन्स आ रहे हैं। काफी सेलेब्स ने तनुश्री को सपोर्ट किया है। वहीं ट्विंकल खन्ना ने तनुश्री का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'प्लीज तनुश्री दत्ता को जज करने से पहले ये ट्वीट जरूर पढ़ें। इससे आपको वर्क इनवायरमेंट और फंडामेंटल राइट्स के बारे में बहुत कुछ समझने को मिलेगा। 


बता दें कि वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग तनुश्री पर आरोप लगा रहे थे कि वो सालों बाद इस मामले को इसलिए लेकर आईं क्योंकि उन्हें पब्लिसिटी चाहिए। बाकि असल सच क्या है ये तो तनुश्री ही जानती हैं। 

 

 

Pawan Insha