ट्विंकल खन्ना ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 250 यूनिट के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 5000 नेसल कन्नुला

5/2/2021 9:35:03 AM

मुंबई: देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहा है। आए दिन लाखों लोग कोरोना संक्रमित और हजारों लोग मर रहे हैं। हालांकि इस समय देश में भाईचारा भी देखना को मिल रहा है। लोग जाति,धर्म के भेद को भुलाकार हर किसी की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं बी-टाउन स्टार्स भी लोगों की मदद कर रहे हैं।  हर कोई अपने हिसाब से ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाएं और अस्पताल में बेड दिलवाने में लगा हुआ है।

कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए गरीब परिवारों की मदद करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ समय पहले ही एक्टर अक्षय कुमार और उनकी एक्ट्रेस पत्नी ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया था। इसी बीच एक बार फिर ट्विंकल खन्ना ने दान किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

 

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 250 यूनिट की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स फिर दान किए हैं इसके साथ ही उन्होंने 5,000 नेसल कन्नूला भी दान किए। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी NGO को मिले फंड्स की मदद से उन्होंने इस नेक काम को किया  जिसके लिए उन्होंने सभी को शुक्रिया कहा है। ट्विंकल ने ट्वीट कर लिखा-'मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरे इस नेक काम में साथ दिया।'

इसके पहले सुष्मिता सेन ने दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाया था। उन्होंने अस्पताल के सीईओ का एक रोते हुए वीडियो देखा था। इन दोनों के अलावा अजय देवगन, सलमान खान, सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर, आयुष्मान खुराना समेत कई स्टार्स मदद के लिए आगे आए हैं।

Content Writer

Smita Sharma