TVF के फाउंडर अरुणभ कुमार ने श्रुति रंजन संग रचाई शादी, दुल्हनिया के गले में मंगलसुत्र पहना थामा सात जन्मों का हाथ

5/25/2022 4:21:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. TVF के फाउंडर अरुणभ कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड संग जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। अरुणभ मंगलवार को श्रुति रंजन शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 24 मई को आखिरकार अपने 10 साल के नया नाम दे दिया। अरुणभ ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी। कपल की वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


अरुणभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  ''हम दोनों के परिवारवालों के बीच शादी की कसमें खाईं। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। अब ये दस साल का साथ एक नई जर्नी में तब्दील हो चुका है। और इस अवसर को अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ जल्द ही मनाना चाहता हूं..''.

PunjabKesari

 

शेयर की गई तस्वीरों में कपल लाल जोड़े में बेहद प्यारा लग रहा है। लाल जोड़े में दुल्हन बनी श्रुति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अनुणब गोल्डन शेरवानी के साथ रेड ब्लेजर पहने परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। एक तस्वीर कपल के जयमाला की है तो दूसरी मंडप के नीचे की है, जहां अनुणब अपनी दुल्हनिया को मंगलसुत्र पहनाते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arunabh Kumar (@arunabhkumar)

TVF यानी द वायरल फीवर इन दिनों अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज पंचायत 2 को लेकर चर्चा में हैं। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता से लेकर रघुबीर यादव कई स्टार्स से सजी इस सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।  

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News