इंद्र कुमार से लेकर प्रत्यूषा बैनर्जी तक इतनी कम उम्र में मौत को गले लगा गए ये स्टार्स

7/28/2017 4:20:01 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान के दोस्त का किरदार निभाने वाले इंद्र कुमार का निधन हो गया है। गुरुवार रात 12 बजे नींद में उन्हें हार्ट अटैक आया और 44 साल के इंद्र सोए के सोए रह गए।  वैसे टीवी के कई और एेसे चेहरे भी हैं जो छोटी उम्र में ही मौत के गले लगा चुकें हैं। हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहें हैं। 

1. तरुणी 

तरुणी साल 2009 में अमिताभ बच्चन स्टारर 'पा' में भी काम किया था और इसके साथ ही वह रसनी की एेड में भी काम कर चुकी थी। जिसके कारण उनको रसना गर्ल भी कहा जाता था। 14 साल की उम्र में 2012 को नेपाल में हुए प्लेन क्रैश में उनकी डेथ हो गई थी।


2. इश्मीत सिंह 

20 साल के इश्मीत सिंह रियलिटी शो 'स्टार वॉइस ऑफ़ इंडिया' जीतने के बाद लाइमलाइट में आए थे।  उनका पहला म्यूजिक एल्बम 'गुरबानी' नाम से आया था, जो कि रिलीजियस था। 29 जुलाई 2008 को वह मालदीव के एक होटल के स्विमिंग पूल में रहस्यमयी हालत में  मृत पाए गए थे। 


3. प्रत्यूषा बैनर्जी

बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने वाली 24 साल की प्रत्यूषा अप्रैल 2016 को अपने अपार्टमेंट में सीलिंगफेन से लटकी पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया।

4. नफीसा जोसेफ

टीवी एक्ट्रैस और मॉडल नफीसा जोसेफ की मौत किसी रहस्य से कम नहीं है। 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली नफीसा 2004 में मात्र 26 साल की उम्र में फंदे पर झूल गईं। 

5. संदीप आचार्य 

4 फरवरी 1984 को बीकानेर, राजस्थान में जन्में सिंगर संदीप आचार्य ने 2006 में रियलिटी शो इंडियन आइडल-2 का खिताब जीता था।  29 साल के संदीप ने 15 दिसंबर 2013 को गुड़गांव के हॉस्पिटल में पीलिया की वजह से अंतिम सांस ली। 

6. कुलजीत रंधावा 

टीवी एक्ट्रैस और मॉडल कुलजीत रंधावा खासतौर से टीवी सीरीज 'स्पेशल स्क्वाड' और 'C.A.T.S.' से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी।  30 साल की उम्र में उन्होंने जूहू, मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या की थी। अचानक उनकी मौत की खबर से मॉडलिंग इंडस्ट्री से टीवी वर्ल्ड तक को चौंका दिया था। 

7. अबीर गोस्वामी 

37 वर्षीए अबीर ने छोटे परदे से अपनी पहचान बनाई थी। 'होटल किंग्स्टन', 'कुसुम', 'बदलते रिश्तों की दास्तान','घर आजा परदेसी' जैसे शानदार सीरियल्स में एक्टिंग कर चुके अबीर ने बांग्ला फिल्म 'सख्त' में भी काम किया था। 31 मई 2013 को दिल का दौरा पड़ने से अबीर की मौत हो गई। 

8. साईं प्रशांत

पॉपुलर तमिल टीवी एक्टर साईं प्रशांत ने पिछले महीने 31 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। वह उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, साईँ ने ड्रिंक में जहर मिलकर पिया था।