अस्पताल में भर्ती टीवी शो ''अली बाबा'' के अभिषेक निगम, हेल्थ अपडेट देते हुए छोटे भाई सिद्धार्थ ने की दुआ करने की गुजारिश

7/25/2023 12:46:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर शो 'अली बाबा : एक अनोखा अंदाज़ 2' के एक्टर अभिषेक निगम की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस चिंता में पड़ सकते हैं। अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उनके भाई और एक्टर सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया पर दी है और अभिषेक की सलामती के लिए दुआ को कहा है। 

 

सिद्धार्थ निगम ने अस्पताल से अभिषेक की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हे अभिषेकियंस और उनके शुभचिंतकों। चिंता मत करिए, यह सिर्फ वायरल इन्फेक्शन है, डेंगू या मलेरिया नहीं। टच वुड। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। वे जल्दी ही रिकवर हो जाएंगे। और हां वायरल इन्फेक्शन हर जगह फ़ैल रहा है, इसलिए अपना ख्याल रखें। सुरक्षित रहें, हेल्दी रहें। उनकी (अभिषेक) जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें।" सिद्धार्थ की यह पोस्ट देखने के बाद फैंस अभिषेक के लिए काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उनरी सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

 

वहीं, सोमवार को खुद अभिषेक ने भी अपनी हेल्थ अपडेट फैंस को दी और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "गुड मॉर्निंग। तीन दिन बाद अच्छी और सुकूनवाली नींद आई। इसलिए मेरे लिए आज की मॉर्निंग वाकई गुड मॉर्निंग है।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Nigam (@theabhisheknigam)

काम की बात करें तो अभिषेक निगम इन दिनों 'अली बाबा' में लीड रोल नजर आ रहे हैं। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड के बाद लीड एक्टर शीजान खान पर उन्हें आत्महत्या उकसाने का आरोप लगा और उन्हें शो छोड़ना पड़ा। उसके बाद अभिषेक निगम ने शो में उनकी जगह ले ली।

Content Writer

suman prajapati