नवमी पर टीवी के ''राम'' का कन्या पूजन: पहले धोए पैर फिर माथे पर लगाया तिलक..अरुण गोविल ने नन्हीं देवियों को खिलाया पूरी-हल्वा

4/17/2024 2:10:12 PM

मुंबई: 17 अप्रैल को पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस पावन पर्व की धूम है और ऐसे में सेलेब्स भी इस दिन पर अपने दोस्तों और फैंस को बधाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही कई स्टार्स ने राम नवमी पर कन्या पूजन किया। इस लिस्ट में टीवी के 'राम'यानि अरुण गोविल का नाम भी शामिल है।

अरुण गोविल ने पत्नी संग रामनवमी के मौके पर कन्या पूजन किया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने ट्विटर (x) पर शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों में अरुण गोविल पत्नी संग कन्याओं के पैर धोते और फिर उन्हें तिलक लगाते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ अरुण गोविल ने लिखा- 'चैत्र रामनवमीं पर मेरठ में आज मुझे और मेरी धर्मपत्नी को कन्या पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम के जन्मदिवस और माता दुर्गा की नवमीं की सभी को शुभकामनाएं और सभी के मंगल के लिए मेरी प्रार्थनाएं।'

बता दें कि  टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ की सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma