रामायण-महाभारत के बाद टेलिकास्ट होगा बच्चों का फेवरेट शो शक्तिमान, DD ने लौटाया बचपन

3/31/2020 3:39:02 PM

मुंबई: 21 दिनों के लाॅकडाउन की घोषणा के बाद से ही लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस घोषणा के बाद लगो  अलग-अलग अंदाज से अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं इंटरटेमेंट डिपार्टमेंट ने भी लोगों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम कर दिया है। कुछ समय पहले ही लोगों की डिमांड पर दूरदर्शन पर रमानंद सागर की रामायण और पॉपुलर शो महाभारत दिखाया जाने लगा। लॉकडाउन में बोर होते लोगों के लिए ये पुरानी यादों को ताजा करने का अच्छा जरिया साबित हुआ था।

PunjabKesari

अभी टीवी पर रमायण शुरु हुआ ही था कि लोगों ने अपने पसंदीदा सीरियल शक्तिमान की मांग भी शुरू कर दी। वहीं दूरदर्शन ने हाल ही में इस बात की घोषणा की गई है कि वे जल्द ही चैनल पर शक्तिमान भी रीटेलिकास्ट करने जा रहे हैं। ANI के मुताबिक दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने की तैयारी पूरी कर दी गई है। मुकेश खन्ना का ये सुपरहिट शो कुछ ही समय में एक बार फिर से फैंस के लिए टेलिकास्ट होने जा रहा है।

PunjabKesari

डिटेल्स की बात करें तो ये शो अप्रैल से दोपहर 1 बजे दिखाया जाएगाय़ खुशी की बात ये है कि बच्चों का ये चहेता शो हर रोज दिखाया जाएगा और इसके लिए उन्हें एक हफ्ते का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इतना ही इस शो के अलावा दूरदर्शन, लोकसभा और राज्यसभा चैनल पर चाणक्य, श्रीमान श्रीमती , ब्योमकेश बक्शी, सर्कस सीरियल का telecast शुरू हुए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News