49 की उम्र में भी रियल लाइफ में काफी गलैमर हैं TV की अम्माजी

4/29/2017 1:19:49 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' की अम्माजी उर्फ कृतिका देसाई 49 साल की हैं। खास बात यह है कि कृतिका भारत में नहीं बल्कि लंदन में जन्मी है। लेकिन शो में फुल देसी अंदाज में नजर आती हैं पर बात की जाए उनकी रियल लाइफ की तो वह काफी ग्लैमरस हैं।

कृतिका की इन दिनों कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें कृतिका स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। कृतिका इस उम्र में भी इतनी फिट होने का राज योग को बताती हैं। कृतिका की मानें तो उन्हें फिटनेस से खास लगाव है वो रोजाना योग करती हैं।
 
कृतिका इंडस्ट्री में दो दशक से एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'देख भाई देख' से की थी। इसके बाद कृतिका ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया।