किश्वर मर्चेंट के बेटे के बाद अब मोहित मलिक के 9 महीने के लाडले इकबीर भी हुए कोविड पाॅजिटिव

1/10/2022 4:30:42 PM

मुंबई: कोरोना ने एक बार फिर देश में पैर पसार लिए हैं। आम जनता से बी-टाउन स्टार्स आए दिन कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। बी-टाउन में अब तक कई नवजात बच्चे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।

इस लिस्ट में अब टीवी एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक के 9 महीने का बेटा भी नाम शामिल हो गया है। बेटे इकबीर की कोविड पाॅजिटिव की जानकारी खुद अदिति ने पोस्ट शेयर की।

उन्होंने लाडले संग अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में इकबीर मां अदिति की गोद में बैठ हंसते हुए दिख रहेहैं। वहीं अदिति ने मास्क लगाया हुआ है और बड़े प्यार से उसे देख रहे है। इसे शेयर करते हुए अदिति ने लिखा-'मदरहुड डायरीज, जब आपका नवजात बच्चे को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आए।  लड़ाई तब से होती है जब बच्चा मां के गर्भ में होता है और हां बच्चे उससे कहीं ज्यादा मजबूत होते हैं जितना हम कभी सोच सकते हैं! मेरा नन्हा एकबीर जिसे आज तक कभी बुखार नहीं हुआ, एक सुबह थोड़ा गर्म उठा।  हमने उसका तापमान चेक किया और यह 102 डिग्री था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

हमारे दिमाग में सबसे पहला विचार आया कि सभी का परीक्षण किया जाए और दुर्भाग्य से एकबीर और मेरी एक घरेलू सहायिका कोविड पॉजिटिव पाई गई। शुरुआत में मैं चौंक गई थी। मैं सोच रही थी कि यह कैसे हो गया लेकिन फिर मोहित और मैंने फैसला किया कि हमें इसे सकारात्मक रूप से देखना होगा।

मोहित को पिछले साल जनवरी में कोविड हुआ था जब मैं 7 महीने की गर्भवती थी और लगभग एकबीर को भी इसी सप्ताह इसी समय हो गया था। बच्चे अपने माता-पिता की चिंता और घबराहट को जल्दी पकड़ लेते हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के अंत में लिखा- सुरक्षित रहें सभी सावधानियां बरतें।'

इससे पहले किश्वर मर्चेंट और सुयश के 4 महीने के बेटे निर्वैर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। किश्वर ने बताया था  कि 5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड से संक्रमित हो गई और उसके बाद जो हुआ वह हमारे लिए एक आपदा थी। इसके अलावा एक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को कोरोना हो गया था। सूफी 3 दिन तक आईसीयू में जंग लड़ते रहे थे। 

Content Writer

Smita Sharma