कुशल पंजाबी के निधन पर गम में डूबे सितारे, टीवी समेत इन स्टार्स ने दी श्रद्धाजलि

12/28/2019 2:23:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी जगत के फेमस एक्टर कुशल पंजाबी ने गुरूवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल पंजाबी के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शौक की लहर दोड़ गई। किसी के लिए भी ये यकीन कर पाना मुश्किल था कि कुशल ने सुसाइड कर लिया है।  


बता दें कुशल पंजाबी की लाश उनके घर में पंखे से लटकी मिली। खुदकुशी से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार कुशल अपनी मैरिज लाइफ से परेशान थे।


कुशल पंजाबी के मौत के बाद अब टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। इसी बीच एक्टटर अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए कहा, ''कुशल ने मेरे साथ एक फिल्म में काम किया था। हर किसी की लाइफ में परेशानिया होती हैं, लेकिन याद रखें आपका परिवास सबसे जरूरी होता है। आपको हर मुश्किलों का सामना करना होता है। आपके माता-पिता ने बहुत खूबसूरत जिंदगी दी है, अपनी जिंदगी पर ध्यान दें।''

वहीं जॉन अब्राहम ने भी ट्विटर पर शोक जताया और कहा, ''ये सुनकर मेरा दिल टूट गया है। भगवान आपको शांति दे। कुशन ने जॉन के साथ फिल्म 'दन दना दन गोल' में काम कर चुके हैं।''  सिंगर बाबा सहगल ने दुख प्रकट करते हुए लिखा, ''मुझे यकीन नही हो रहा कि कुशल अब नही रहे। वो मेरा एक अच्छा दोस्त था और मेरे छोटे भाई जैसा था।
एकटर  फरहान अख्तर ने कहा, बहुत दुख लगा जब पता लगा कि कुशल ने आत्महत्या कर ली है। फिल्म लक्ष्य में उसके साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा। आपको हमेशा याद करेंगे।''

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा,  ''कुशल पंजाबी के अचानक निधन पर शोक। वो एक अच्छे प्रेरक थे। उन्हें काफी लंबे समय से जानता था। आप ये कभी नही जान सकते कि  लोगों के मन में क्या चल रहा है।''


इसी तरह और भी कई स्टार्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कुशल पंजाबी को आखिरी बार टीवी सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था। कुशल पंजाबी की यूरोपियन लड़की से शादी की थी, उनका एक बेटा भी है।

Edited By

Vikas Sharma