कोरोना ने दिया फैंस को एक और बड़ा झटका, बह्मकुमारी की टीवी एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का निधन

5/1/2021 3:23:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस साल 2020 से लोगों की जान का दुश्मन बना बैठा है। अब तक इस महामारी ने हमसे कई मशहूर शख्सियतों को हमसे छीन लिया। हाल ही में एक ओर मशहूर एक्ट्रेस और एंकर कनुप्रिया का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बीके शिवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 


रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सीजन लेवल कम होने और बढ़ते बुखार के चलते उनका निधन हो गया। वहीं कनुप्रिया ने भी दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की जरूरत है। 


बता दें,  कनुप्रिया ने दूरदर्शन में एंकरिंग के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग, स्क्रीप्ट राइटिंग और थिएटर के क्षेत्र में भी काम किया। फिर वो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो 'अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी' में एंकर बनीं। उनकी एंकरिंग से लोग काफी इम्प्रेस थे। आज उनके निधन पर उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं और उन्हें श्रद्धाजलि दे रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati