कोरोना काल में टीवी इंडस्ट्री को लगा एक और झटका,सीरियल्स की फेमस ''बा'' तरला जोशी का निधन

6/7/2021 7:07:10 AM

मुंबई: कोरोना काल में आम जनता के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के लिए  भी आफत बनकर आया है। कोरोना काल में अबतक कई स्टार्स और उनके अपने अलविदा कह चुके हैं। कुछ कोरोना के आगे हार गए तो कुछने दूसरी बीमारियों के आगे हिम्मत हार दी। इसी बीच टीवी जगत से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन हो गया है। तरला जोशी ने बीते दिन अंतिम सांस ली।

हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि तरला जोशी का देहांत कैसे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बंदिनी स्टार आसिया काजी और मृणाल जैन, तरला जोशी से अक्सर बातचीत करते थे। उनके निधन से एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री को हिलाहकर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया के जरिए तरला जोशी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

तरला जोशी छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम थीं। तरला जोशी टीवी के कई शोज में काम कर चुकी हैं। तरला जोशी ने ज्यादातर शोज में 'बा' का किरदार निभाया है। तरला जोशी ने बंदिनी, साराभाई वर्सेज साराभाऔर एक हजारों में मेरी बहना है जैसे टीवी शोज में अपनी शानदार एक्टिंग की थी। तरला जोशी ने सीरियल बंदिनी के जरिए घर घर में अपनी नई पहचान बनाई थी। सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है के दौरान तरला जोशी ने निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा की दादी का किरदार निभाया था। 

इन 3 स्टार्स के घर भी छाया मातम

तरला जोशी के अलावा 3 टीवी सितारों के घर से मौत की खबर आई है। एक्टर मिहिर मिश्रा के पिता का निधन हो गया। मिहिर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। दीया और बाती हम, एफआईआर, गीत जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं अदाकारा कनिका माहेश्वरी ने अपने ससुर को खो दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस फाल्गुनी देसाई ने भी बीते दिनों दुनिया को अलविदा कहा। 

Content Writer

Smita Sharma