ट्रांसपेरेंट गाउन में दिखीं इशिता-शगुन, देखें तस्वीरें

2/26/2017 11:38:40 AM

मुंबई: ये तो सब जानते है कि 'ये है मोहब्बतें' की इशिता-शगुन की ऑन-स्क्रीन कभी नहीं बनी। लेकिन ऑफ स्क्रीन ये दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। शुक्रवार को शो में शगुन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रैस अनिता हसनंदानी ने अपना नया स्टोर 'द बैग टॉक' लॉन्च किया। इसे प्रमोट करने दिव्यंका त्रिपाठी पहुंचीं। दिव्यंका और अनिता दोनों ने ट्रांसपेरेंट ब्लैक कलर की गाउन पहनी थी। 

बता दें कि अनिता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी के नए स्टोर की लॉन्चिंग पर टीवी के कई सेलेब्स पहुंचे। इस पार्टी में मौनी रॉय, निया शर्मा, किश्वर मर्चेंट, भारती सिंह, रवि दुबे, सरगुन मेहता, वाहबिज दोराबजी, क्रिस्टल डिसूजा को भी वेन्यू पर देखा गया।