नहीं रहीं टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती, 59 की उम्र में हुआ निधन

10/31/2022 1:54:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन हो गया है। वह महज 59 साल की थी। 31 अक्टूबर की सुबह एक्ट्रेस ने कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्टार्स लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली चक्रवर्ती पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हे अगस्त में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनाली के पति शंकर चक्रवर्ती द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के लिवर में दिक्कत थी। उनके पेट में पानी भी भर गया था और भी परेशानियां थीं, जिनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तब एक्ट्रेस ठीक होकर घर लौट आई थीं।


काम की बात करें तो सोनाली चक्रवर्ती ने कई हिट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में आई फिल्म 'हार जीत' में सोनाली चक्रवर्ती के काम को खूब पसंद किया गया था। फिल्म 'बंधन' में भी एक्ट्रेस ने लोगों का खूब दिल जीता था।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News