सुष्मिता सेन की भाभी पर चढ़ी बोल्डनेस की खुमारी, वन स्ट्रैप ड्रेस में चारू असोपा का दिखा किलर लुक

10/1/2022 3:47:36 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू आसोपा भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में चारू ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

एथनिक वेयर में नजर आने वाली चारू बोल्डनेस की खुमारी चढ़ी दिखाई दे रही हैं। लुक की बात करें तो चारू ने ब्लैक कलर की वन स्ट्रैप ड्रेस कैरी की है जिसे फ्रिल टेल से डिजाइनर लुक दिया गया है।

बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए थाई तक फ्रंट ओपन रखा गया है। चारू ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो चारू ने बालों को कर्ल कर बन बनाया है। फैंस चारू की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि इंडस्ट्री से दूर चारू असोपा अपने YouTube चैनल पर व्लाॅग शेयर कर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

 

Content Writer

Smita Sharma