Wedding Pictures: शेखर मल्होत्रा की दुल्हनियां बनीं निमकी मुखिया फेम भूमिका गुरुंग, आनंद कारज से एक-दूजे का हुआ कपल

3/8/2022 4:18:04 PM

मुंबई: 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग ने  आज यानी 8 मार्च 2022 ने बाॅयफ्रेंड शेखर मल्होत्रा संग शादी रचाई। कपल गुरुद्वारे में आनंद-कारज रीति-रिवाज निभाकर परिवार और दोस्तों के बीच एक-दूजे का हुआ। भूमिका गुरुंग की शादी की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं।

दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में कलर कोऑर्डिनेटेड ड्रेस पहने थे। लुक की बात करें तो भूमिका गुरुंग मेहंदी कलर का लहंगे पहना था, जिसपर व्हाइट धागे की कढ़ाई की गई थी।

ग्रीन मोतियों के साथ डबल लेयर्ड हार, मैंचिग मांग टीका, नथ और इयररिंग्स के साथ भारी ज्यूलरी कैरी कर भूमिका गुरुंग दुल्हन बनीं। हाथों में कलीरे, मेहंदी दुल्हन बनीं भूमिका के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

वहीं  फ्लोरल शेरवानी में मैरून पगड़ी के साथ दूल्हे राजा शेखर भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

भूमिका गुरुंग लंबे समय से शेखर मल्होत्रा ​​​​को डेट कर रही हैं। शेखर मल्होत्रा ​​​​ मुंबई में एक रेस्तरां के मालिक हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma