इन टीवी एक्ट्रैस ने प्लास्टिक सर्जरी से पाई खूबसूरती, पहले और अब की तस्वीरें देख उड़ेंगे होश

10/11/2017 12:48:13 PM

मुंबई: हमारे टीवी की एेसी कई एक्ट्रैसेस हैं जिनके लुक में इतना चेंज आया है कि उनको पहचानना काफी मुश्किल होगा। वैसे कहा जाता है कि यदि आपको बॉलीवुड और टीवी इडस्ट्री में रहना या लोकप्रिय होना है, तो आपको हॉट और सुंदर दिखना होगा। यही कारण है कि कई सेलिब्रिटी खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन यह आसान काम नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी काफी महंगी और कभी-कभी दर्दनाक भी होती है।

रश्मि देसाई

दो साल पहले ‘उतरन’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मी देसाई ने अपने शरीर से अतिरिक्त वसा को हटाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उनकी सर्जरी मुंबई अस्पताल में हुई थी। उन्होंने ‘नच बलिए’ में स्वीकार किया की उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अपना वजन कम किया था।


शमा सिकंदर

आपको अभिनेत्री शामा सिकंदर तो याद ही होंगी जिन्होंने ‘ये मेरी लाइफ है’ से खासी लोकप्रियता हासिल की। खबर ये है कि, शमा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई ताकि वह खूबसूरत दिख सकें। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी वर्तमान तस्वीरों में यह सब पता चलता है की उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

गौहर खान

लगभग पांच साल पहले गौहर खान ने अपनी खराब प्लास्टिक सर्जरी के कारण रियलिटी शो की शूटिंग रद्द कर दी थी। हाँ आप सही पढ़ा! गौहर ने स्क्रीन पर सेक्सी दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। लेकिन दुर्भाग्य से गौहर की होंठ की सर्जरी गलत हो गई। एक इंटरव्यू में गौहर ने अपनी होंठ की सर्जरी के बारे में बताया था।

मौनी रॉय

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ‘नागिन’ फेम मोनी रॉय ने अपने होंठ की सर्जरी कराई है। अभिनेत्री अपने ऊपर के पतले होंठों से खुश नहीं थी और इसलिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराने का निर्णय लिया था।

सारा खान

अगर सूत्रों की माने तो सारा ने अपने पूर चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। प्लास्टिक सर्जरी से उनके गाल, आँख और नाक; को ठीक कर दिया गया है। हालांकि अभी तक, सारा ने इसे स्वीकार नहीं किया।