टीवी एक्टर शीजान ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर दिया ये चैलेंज, हारने पर मिलती है सजा!

4/10/2020 2:39:24 PM

नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी के चलते घर में रह कर सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही हैं। लेकिन अगर यह दो चार या हफ्ते भर की बात होती तो समय कट जाता है, लेकिन अगर आपको महीने भर के लिए घर में रहने को बोल दिया जाए तो यह काफी बोरिंग हो सकता है। परन्तु लोगों ने इस समय को मजेदार बनाने का रास्ता ढूंढ लिया है। जी हां, लोग सोशल मीडिया की मदद से मजेदार चुनौतियों में रूचि दिखाकर अपने क्वारंटाइन एन्जॉय कर रहे हैं। 


इसके अलावा कुछ लोग पर्याप्त समय मिलने के कारण टिक-टॉक स्टार बनने के रास्ते में है। तो कुछ इंस्टाग्राम में स्वाइप करके, तो नेटफ्लिक्स में सीरीज देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी हॉबी को समय दे रहे हैं। लेकिन टेलीविजन एक्टर शीजान मोहम्मद ने इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है।


शीजान ने दिया ये चैलेंज
टेलीविजन अभिनेता शीजान मोहम्मद अपने आकर्षक लुक और शानदार अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता काफी समय से टेलीविजन उद्योग में है। और अपने अभिनय से अपने प्रसंशकों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता शीजान मोहम्मद ने इस क्वारंटाइन में सोशल मीडिया में एक नया ट्रेंड शुरू किया है। जहां आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और अगर आप चुनौती पूरी नहीं कर पाते हैं तो आपको सामना करना पड़ सकता है सजा का। और सजा इस तरह हो सकती है जैसे अपने सिर पर अंडे तोड़ना ,15 पुश-अप और इसके अलावा भी कई अन्य, जिसे सिर्फ घर पर रह कर किया जा सके। शीजान ने अपने एक दोस्त के साथ इस गेम को 'Viral Clan Live Show' नाम से  शुरू किया है और अब यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनते नजर आ रहा है।


इन सितारों में दिखाई अपनी प्रतिभा
अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार 'तारा फ्रॉम सतारा' में अर्जुन के रूप में देखा गया था, अभी वे 'नजर 2' में अप्पू की भूमिका निभा रहे हैं। 'नजर 2' में उनका करैक्टर बहुत ही चुनौतीपूर्ण और मजेदार है। शीजान ने थोड़े समय में ही टीवी करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सोनी टीवी के 'पृथ्वी वल्लभ' में युवराज भोज के रूप में अपने प्रदर्शन से ख्याति अर्जित की। उन्होंने 'जोधा अकबर', 'चंद्र नंदिनी', 'सिल सिला प्यार का', 'एक थी रानी एक था रावण' जैसे शो में अपने अभिनय से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News