‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की एक्ट्रैस के भाई पर लगा रेप का आरोप, दिया एेसा रिएक्शन

11/26/2017 12:29:24 PM

मुंबई: टीवी सीरियल ‘बेहद’ के एक्टर पीयूष सहदेव पर रेप का आरोप लगा है। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीयूष  पर आरोप है कि उन्होने पहले पीड़िता का विश्वास जीता। इसके बाद उसे मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में मदद का भरोसा दिलाकर उसका रेप किया। सहदेव को बुधवार को अंधेरी मेट्रोपॉलिटेन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पीयूष को तब अरेस्ट किया जब पीड़िता ने उनके खिलाफ 20 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई। 

 इस पर अब पीयूष की बहन मेहर विज का रिएक्शन सामने आया है। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ एक्ट्रैस ने मामले में बोलते हुए कहा है कि वह लगाए गए आरोपों के बारे में कुछ नहीं जानतीं। इस मामले में उन्होंने कुछ खबरें पढ़ी तब जाकर उन्हें इस बारे में पता चला। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में आपसे पता चला, यह कब हुआ। मैं इस मामले में कुछ नहीं जानती। मैं अपने पिता से संपर्क नहीं कर पा रही थी। तो इस खबर के बारे में कुछ नहीं पता। दरअसल, पीयूष और मैं हम तब से टच में नहीं हैं जब से उनकी शादी हुई है। उनकी पत्नी को कुछ ईशूज हैं इसलिए मैंने बात न करने का फैसला किया।’