टीवी एक्टर ने किया सुसाइड, पिता ने लिखा-तू हमें जीते-जी मार गया, रुपाली ने तुझे मारा

1/31/2019 12:36:28 PM

मुंबई: टीवी एक्टर राहुल दीक्षित के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राहुल ने 30 जनवरी बुधवार को सुबह मुंबई में आत्महत्या कर ली है। राहुल महज 28 साल के थे। मुंबई पुलिस इस मामले की सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलाहल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एक्टर ने अपने ओशिवारा स्थित घर में फांसी लगाकर जान दी। राहुल के करियर की बात करें तो वह टीवी सीरियल्स में साइड रोल करते थे। उन्हें जल्द ही एक बड़े ब्रेक की तलाश थी।

 

 

राहुल के पिता महेश बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पर बेटे के निधन पर दुख जताया है। साथ ही एक पोस्ट में लिखा- इस दुनिया को क्यों छोड़ कर चला गया, राहुल। एक्टर के पिता फेसबुक पर बेटे के निधन से जुड़े कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। 

 


बता दें कि राहुल के पिता ने रूपाली कश्यप नाम की महिला को बेटे के सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा- ''बेटे तेरे साथ क्या हुआ। तू आत्महत्या नहीं कर सकता। तू हमे जीते जी मार गया। रुपाली कश्यप ने तेरे को मार डाला। हमे न्याय मिले।''

 

 

बेटे की मौत को राहुल के पिता ने सुसाइड मानने से इंकार कर दिया है। साथ ही कहा कि ये मर्डर है।

 

 

Konika