''मधुबाला: एक इश्क एक जुनून'' फेम भूपेंद्र सिंह गिरफ्तार,धुआंधार फायरिंग कर युवक की हत्या का लगा आरोप

12/5/2023 12:42:37 PM

मुंबई: 'मधुबाला: एक इश्क एक जुनून' फेम भूपेंद्र सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भूपेंद्र सिंह को एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।  भूपेंद्र सिंह ने बिजनौर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान भूपेंद्र सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों को गाली लग गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गई।

PunjabKesari

जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और आरोपी एक्टर भूपेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक युवक के चाचा ने भूपेंद्र सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

PunjabKesari

एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक भूपेंद्रे सिंह 19 नवंबर को ही मुंबई से अपने गांव आए थे।इसी दौरान खेत की मेढ़ पर लगे एक पेड़ को लेकर भूपेंद्र का गांव के ही युवक गुरदीप से झगड़ा हो गया। दोनों ही उस पेड़ को अपना बता रहे थे। बात बढ़ती गई और नौबत गोली चलाने तक आ गई। पहले तो भूपेंद्र सिंह और गुरदीप के बीच मारपीट हुई और फिर एक्टर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें गुरदीप के 23 वर्षीय बेटे गोविंद की मौत हो गई।


 भूपेंद्र सिंह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वह  'मधुबाला: एक इश्क एक जुनून', 'काला टीका', 'एक हसीना' और 'कार्तिक पूर्णिमा' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News