इस साल भी धूमधाम से तुषार कपूर के घर विराजे ''विघ्नहर्ता'', धोती पहन एक्टर ने बेटे लक्ष्य संग की ''बप्पा'' की पूजा

9/10/2021 4:06:38 PM

मुंबई. गणेश चतुर्थी का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। स्टार्स घर में गणपति बप्पा का स्वागत और पूजा कर रहे हैं।

एक्टर तुषार कपूर ने भी घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है और बेटे लक्ष्य के साथ पूजा की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में तुषार ने व्हाइट धोती और गले में पटका पहना हुआ है। वहीं लक्ष्य ऑरेंज कुर्ता और क्रीम पजामे में नजर आ रहे हैं। तुषार हाथ में जोत की थाली लेकर गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं।

मंदिर को व्हाइट और पीच कलर के फूलों और पत्तियों से सजाया गया है। दोनों बाप-बेटे ने मास्क लगाया हुआ है और गणपति बप्पा की मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर खड़े हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें तुषार के अलावा शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, दिव्या खोसला कुमार, करणवीर बोहरा, प्रिंस नरूला- युविका चौधरी और राहुल वैद्य-दिशा परमार ने भी घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है और पूजा की है। 

Content Writer

Parminder Kaur