‘तुम्हारी सुलु’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची रेखा, सचिन पहुंचे पत्नी के साथ (देखें तस्वीरें)

11/15/2017 4:55:31 PM


मुंबई  अभिनेत्री विद्या बालन की इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की स्पैशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस मौके पर रेखा, सचिन तेंदुलकर, अंजलि, पूजा हेगड़े जैसी कई सितारे नज़र आए।

यहां पर अभिनेत्री रेखा कुछ इस खूबसूरज अंदाज में पहुंचीं विद्या ने जैसे ही रेखा को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेखा ने भी विद्या को गले लगा लिया।
इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों ने कैमरे के लिए पोज दिए।

सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजलि के साथ यहां पहुंचे। मोहनजोदारो में नज़र आ चुकी पूजा हेगड़े भी यहां नज़र आईं। नेहा धूपिया भी इस फिल्म में हैं तो वो भी नजर आई। 

यह फिल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।