नाना के निधन से टूटीं ''तू आशिकी'' फेम जन्नत जुबैर, बचपन की तस्वीरें शेयर कर बोलीं-''मिस यू नानू...अल्लाह आपको जन्नत फरमाए''
1/4/2022 3:40:46 PM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पाॅपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर पर नए साल 2022 के चंद दिनों बाद ही दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके नाना इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस दुखद खबर की जानकारी 'तू आशिकी' एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की। नानू के निधन से जन्नत जुबैर बुरी तरह टूट गई हैं।
जन्नत ने बचपन में नानू संग बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक तस्वीर में वह नानू की गोद में बैठी दिख रही हैं तो किसी में उनकी पीठ पर बैठ घूम रही हैं।
एक तस्वीर में वह समंदर में खेलती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जन्नत ने टूट दिल वाली इमोजी बना लिखा- 'मिस यू नानू...अल्लाह आपको जन्नत फरमाए 💔💔।'
जन्नत को हाल ही में सिद्धार्थ निगम के साथ बॉस 15 में बतौर गेस्ट आई शो के होस्ट सलमान खान के साथ दोनों यंग सेंसेशन ने खूब मस्ती की और उन्हें अपने साॅन्ग पर खूब नचाया।
बता दें कि जन्नत जुबैर ने साल 2009 में कलर्स टीवी पर शो ‘फुलवा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।इसके बाद जन्नत 'भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' में भी देखा गया था। इसके अलावा जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुकी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

पाकिस्तान में आतंकी हमले में ब्रिगेडियर की मौत, सात अन्य घायल

Mata Vaishno Devi: दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा