मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बोले करीबी- ''दोनों का ये प्यार भरा रिश्ता...''

10/30/2018 3:17:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। काफी समय से इस कपल के डेटिंग की खबरें हैं और अब ये दोनों एक साथ कभी गाड़ी में तो कभी पार्टी करते नज़र भी आने लगे हैं। हाल ही में खबरें थी कि ये जोड़ी अगले साल शादी भी कर लेगी। लेकिन अब डीएनए ने अपने सूत्रों के मुताबिक लिखा है कि हाल फिलहाल दोनों शादी रचाने की नहीं सोच रहे।

 

 

डीएनए ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक करीबी से बात करने के बाद लिखा है कि ये कपल अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहा। इनके करीबी ने बताया, ''अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों अपने इस खूबसूरत रिश्ते को एक्सप्लोर कर रहे हैं। हमें उन्हें हमें छोड़ देना चाहिए। हाल फिलहाल तो वो दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। अर्जुन कपूर को बहन से काफी लगाव है। जब तक उनकी बहन अंशुला सहमत नहीं होती तब तक वो सेटल नहीं होंगे। अभी तो मलाइका ने अर्जुन को जानना शुरू ही किया है। दोनों का ये प्यार भरा रिश्ता अभी शुरू हुआ है और दोनों को पता है कि वो एक दूसरे का साथ इन्जॉय करना चाहते हैं। अर्जुन अपने फिल्मी करियर में बिजी हैं तो वहीं मलाइका का शेड्यूल भी बहुत व्यस्त हैं। रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने में अभी बहुत समय है।''

 

 

बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से 1998 में शादी रचाई थी। दोनों ने 2016 में अपनी राहें अलग करते हुए तलाक ले लिया। इनके दो बेटे भी हैं। इन दिनों मलाइका जहां अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं अरबाज खान भी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ हर जगह नज़र आते हैं। जियोर्जिया के साथ अरबाज अक्सर ही टाइम स्पेंड करते नजर आते है।  इतना ही नहीं, अरबाज खान और उनके परिवार के साथ जियोर्जिया अर्पिता खान शर्मा के घर हुई ईद की पार्टी में भी शिरकत करने पहुंचीं थी। 

Konika