संजय दत्त के जन्मदिन पर बेटी त्रिशाला ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई
7/29/2018 12:10:11 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई हुआ। बीती रात से ही सोशल मीडिया पर उनके करीबी और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दिए जा रहे है। हाल ही में संजय की बेटी त्रिशाला दत्त और पत्नी मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बधाई दी।
मान्यती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में त्रिशाला संजय के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए त्रिशाला ने कैप्शन में लिखा-हैप्पी बर्थडे डैडी ड्यूक्स। वहीं मान्यता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीप शेयर की, जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मान्यता काफी हाॅट लग रही हैं। दरअसल, कल रात मान्यता ने संजय के जन्मदिन पर खास पार्टी दी थी।
फिल्मों की बात करें तो संजय जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा संजय फिल्म तोरबाज, पानीपत और टोटल धमाल में नजर आएंगे।