पति निखिल संग मां दुर्गा के पंडाल पहुंची TMC सांसद नुसरत जहां, ढाक पर ऐसे थिरकीं एक्ट्रेस

10/24/2020 5:14:20 PM

मुंबई: आज पूरे देश में  दुर्गा पूजा का जश्न मनाया जा रहा है।  दुर्गाष्टमी के मौके पर  एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भी कोलकाता में मां दुर्गा के की पूजा की। नुसरत पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंचीं।

मां दुर्गा की आरती करने के बाद नुसरत जहां ने तिलक भी लगवाया और धर्मों के भेद को भुलाकर ढाक बजाती और उसकी ताल पर नाचती नजर आईं। इस दौरान नुसरत रेड एंड व्हाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत दिखीं। वहीं निखिल पिंक कलर की शेरवानी में हैंडसम दिखे। इस दौरान दोनों अपनी सेफ्टी का ध्यान रखे नजर आए। 

बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी नुसरत जहां ने दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। नुसरत ने कहा था कि वह सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करती हैं।

काम की बात करें तो नुसरत फिल्म 'SOS Kolkata' मेंन नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मिमी चक्रवर्ती भी नज़र आएंगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है।इसके अलावा नुसरत जहां इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वास्तिक संकेत' में दिखेंगी।

Smita Sharma