पति निखिल संग मां दुर्गा के पंडाल पहुंची TMC सांसद नुसरत जहां, ढाक पर ऐसे थिरकीं एक्ट्रेस

10/24/2020 5:14:20 PM

मुंबई: आज पूरे देश में  दुर्गा पूजा का जश्न मनाया जा रहा है।  दुर्गाष्टमी के मौके पर  एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भी कोलकाता में मां दुर्गा के की पूजा की। नुसरत पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंचीं।

PunjabKesari

मां दुर्गा की आरती करने के बाद नुसरत जहां ने तिलक भी लगवाया और धर्मों के भेद को भुलाकर ढाक बजाती और उसकी ताल पर नाचती नजर आईं। इस दौरान नुसरत रेड एंड व्हाइट कलर की साड़ी में खूबसूरत दिखीं। वहीं निखिल पिंक कलर की शेरवानी में हैंडसम दिखे। इस दौरान दोनों अपनी सेफ्टी का ध्यान रखे नजर आए। PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी नुसरत जहां ने दुर्गा पूजा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। नुसरत ने कहा था कि वह सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करती हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो नुसरत फिल्म 'SOS Kolkata' मेंन नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मिमी चक्रवर्ती भी नज़र आएंगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है।इसके अलावा नुसरत जहां इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वास्तिक संकेत' में दिखेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News