Dream Girl 2 की ''पूजा'' के लिए दिखा जबरदस्त क्रेज, कॉलेज में 50 से ज्यादा गर्ल्स ने अपना लुक किया रिक्रिएट

8/19/2023 10:42:12 AM

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा, ड्रीम गर्ल 2 की धूम हर तरफ है। इसके आकर्षक ट्रेलर के बाद, निर्माताओं ने दो गानों 'दिल का टेलीफोन' और 'नाच' के साथ दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया और जो दोनों ही चार्ट पर राज कर रहे हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन्स के लिए मेकर्स ने मल्टी सिटी प्रमोशनल टूर का एलान किया था जिसकी शुरूआत फाइनली हो चुकी है। इस कड़ी में फिल्म के लीड एक्टर्स आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ मनजोत सिंह को इंदौर शहर में ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन करते स्पॉट किया गया थे जहां सभी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। अब फिल्म की टीम ने चंडीगढ़ के एक कॉलेज का दौरा किया हैं और वहां पूजा के लिए लोगों का खूब क्रेज दिखा।

ड्रीम गर्ल 2 की टीम के लिए चंडीगढ़ पहुंचने के बाद एक कॉलेज में एक फैशन शो का आयोजन किया गया जहां 50 से अधिक लड़कियां लाल साड़ी में नजर आईं ताकि वर्ल्ड फेमस पूजा के किरदार को रिक्रिएट कर सकें। इस दौरान फैन्स और दर्शक, सभी पूजा के लिए उत्साहित दिखें। यहां फिल्म की कास्ट आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और मनजोत सिंह का लोगों ने प्यार से स्वागत किया।

अपने मल्टी-सिटी प्रमोशनल टूर के साथ, ड्रीम गर्ल 2 देश के बड़े शहरों तक अपनी पहुंच बना रही है, जिसमें इंदौर, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे जैसे शहर शामिल हैं। इसने वास्तव में फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों की प्रत्याशा को बढ़ा दिया है।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

Content Editor

Varsha Yadav