हैंडसम हंक बन गया है हिना खान का भाई, जल्द ही फिल्मों में करेगा एंट्री

11/23/2018 5:48:03 PM

मुंबई: टीवी एक्टर अमन शर्मा इन दिनों अपने मेकअोवर को लेकर काफी सुर्खियों में है। अमन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आए थे। अमन काफी गुडलुकिंग और हैंडसम हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की फोटोज वायरल हैं।

 

PunjabKesari

 

शो से अमन को काफी पॉपुलैरिटी मिली। अब रिपोर्ट के मुताबिक, शो छोड़ने के बाद वो बड़े प्रोजेक्ट करने की ओर ध्यान दे रहे हैं। अब वो बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में हैं। बचपन में अमन डील डौल में भारी हुआ करते थे। लेकिन अब उन्होंने अपने लुक्स पर बहुत मेहनत की है और अपना काफी वजन कम किया है। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि ये रिश्ता में अमन ने हिना खान (अक्षरा) के छोटे भाई का किरदार अदा किया था। 2012 में शो में लीप आने से पहले वो अकेले ही चाइल्ड एक्टर थे। सीरियल में उन्होंने एक प्रोटेक्टिव और केयरिंग भाई का रोल किय था।

 

PunjabKesari

 

वो अपनी अक्षरा से बहुत प्यार करते थे और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार थे। उनके रोल को काफी सराहा गया था। इन दिनों अमन एनटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कैमरे के पीछे रहकर काम कर रहे हैं। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News