हंसी का फुल डोज है फिल्म 'टोटल धमाल' का ट्रेलर

1/21/2019 3:50:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दिख रहा है। हंसी के फुहारों से भरा ये ट्रेलर दर्शकों के लिए रोलर कोस्टर राइड जैसा लग रहा है।

 

फिल्म में अनिल और माधुरी गुजराती कपल के रोल में है जबकि अजय देवगन रैंप पर शेर के साथ वॉक करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और सनी लियोन भी आपको दिखाई देगी।

फिल्म में अजय के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी हैं।

इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। ये 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर 18 साल बाद फिर एक-साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। 

 

 

 

Konika