'टोटल धमाल' का दूसरा गाना 'मुंगड़ा' रिलीज, सोनाक्षी को देख आ जाएगी हेलन की याद

2/5/2019 12:01:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' का दूसरा गाना 'मुंगड़ा' हाल ही में रिलीज हो गया है। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा आइटम नंबर करती नजर आई हैं। यह गाना  हेलन के गाने मुंगड़ा रीमेक है। 2 मिनट 8 सेकंड के इस गाने के शुरुआत में सोनाक्षी हॉटनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।  गोल्‍डन कलर की ड्रेस में सोनाक्षी काफी हाॅट लग रही हैं।

गाने में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आए हैं। इस गाने को ज्‍योतिका तंगरी, शान और शुब्रो गांगुली ने आवाज दी है। यह सॉन्ग रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। कुछ घंटो पहने रिलीज हुए इस साॅन्ग को अब कर 36 हजार व्यूज मिल चुके हैं। 

फिल्म की बात करें तो इसमें अजय के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी हैं। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। ये 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर 18 साल बाद फिर एक-साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। 


 

 

Smita Sharma