ये हैं वो 10 बॉलीवुड एक्टर्स जिन्हे जुगाड़ की सीढ़ी ने नही बल्कि उनकी मेहनत ने स्टार बनाया

6/9/2018 5:50:02 PM

मुंबई: हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बताया जाता है कि जिस भी एक्टर की एक्टिंग में दम होता है उसी के लॉन्ग टाइम तक टिके रहने की उम्मीद बनी रहती हैं। वहीं आज हम आपको एेसे ही कुछ प़ॉपुलर स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी हर फिल्म दर्शकों को याद रहती हैं। वहीं अपने-अपने अभिनय के दम पर इन एक्टर्स ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। 


दिलीप कुमार


बाॅलीवुड एक्टर दिलीप कुमार हिन्दी सिनेमा के महान अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी। उन्होंने 8 फिल्मफेयर, 1 बीएफजेए अवॉर्ड जीते हैं। इसके साथ ही उन्हें पद्म भूषण (1991), दादा साहेब फाल्के अवार्ड (1994), निशान-इ-इम्तिआज़ (1997) और पद्म विभूषण (2015) सम्मान से नवाजा गया है। 

 


अमिताभ बच्चन


बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग से सबके दिल पर राज किया है। वह अपनी एक्टिंग और डायलाॅग डिलीवरी के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1969 में फिल्म सात हिन्दुस्तानी से की थी। उन्होंने पदम श्री(1984), पद्म भूषण(2001) और पद्म विभूषण(2015) से सम्मानित किया गया। 

 


शाहरुख खान


बाॅलीवुड एक्टर 'शाहरुख खान' का जन्म 2 नवंबर1965 को हुआ था। शाहरुख को "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख ने अबतक 75 फिल्मों मे अभिनय किया है। शाहरुख एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। शाहरुख के फैनस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं और उनके स्टाइल को काॅपी भी करते हैं।
 

 


सलमान खान 

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान सलीम खान के बेटे हैं। सलमान ने फिल्म 'बिवी हो तो एेसी' में सहायक भूमिका निभाकर 1988 में अपना अभिनय शुरू किया। सलमान ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्में दी हैं। सलमान के फैनस की भी कोई गिनती नहीं है। उनके फैनस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। हाल ही में सलमान अपनी अपकमिंग मुवी 'रेस 3' की प्रमोशन में बिज़ी हैं।


आमिर खान

बाॅलीवुड एक्टर आमीर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। 1973 में आमिर ने पहली बार बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। उनके फैन्स उनके लुक, उनके स्टाइल को काॅपी भी करते हैं। वह जितने अच्छा रोल सिरियस किरदार में निभाते हैं उतना ही बढ़िया वह कॉमेडी का रोल अदा करते हैं। उनको नौ फिल्म फेयर पुरस्कार, चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, और एक एएसीटीए पुरस्कार, सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

 

 

अक्षय कुमार

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक एेसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में स्टंट खुद करते हैं। इन्हें इंडस्ट्री में सबसे पंक्चुअल माना जाता है। अक्षय ने अपने करियर की शुरूआत 1991 में फिल्म सौगंध से की है। उन्हें 2009 में पद्म श्री और 2017 में नेश्नल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

 

अजय देवगन


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक अजय देवगन की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत "फूल और कांटे" से की। वहीं फ़िल्म "द लेजेंड ऑफ भगत सिंह" के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। 24 फरवरी 1999 को उन्होंने एक्ट्रेस काजोल से शादी कर ली और अब उनके दो बच्चे न्यासा और युग है लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका अभ तक सिक्का चलता है। 

 

 

रणबीर कपूर

28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। "सांवरिया" रणबीर की पहली फिल्म है। रणबीर ब्रांडेड चीजों के शौकीन हैं और घर में पहने जाने वाली स्लीपर भी वे इंटरनेशनल ब्रांड के पहनते हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय हैं। रणबीर कपूर महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ 'मिजवान वेलफेयर सोसाइटी' के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर हैं। उनकी फिल्मों में उनके निभाए गए किरदारों को फैंस काफी पसंद करते हैं। रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। दीपिका पादुकोण से उनका ब्रेक अप हुआ। बाद में वे कैटरीना के करीब आ गए। वहीं इन दिनों वह आलिया भट्ट के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। 

 

ऋतिक रोशन
 

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ऋतिक का रियल नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। इनका जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ। वहीं इनका पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा है। उनके दादा रोशन संगीतकार थे। पिता राकेश रोशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। चाचा राजेश रोशन संगीतकार हैं। नाना जे. ओमप्रकाश फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। वैसे तो ऋतिक की काफी फैन फॉलोइंग है लेकिन लड़कियां उनकी काफी दीवानी है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती हैं। 

 


रणवीर सिंह


6 जुलाई 1985 को जन्म रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। जब से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की है तबसे उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा। उनकी एक्टिंग से लेकर लुुक तक फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर ने 'बीच बॉडी' बनाई। इसके लिए उन्हें तीन महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थी। रणवीर डांस और एक्टिंग के जबरदस्त शौकीन हैं। वहीं इन दिनों रणवीर दीपिका के साथ शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। 


 

Punjab Kesari