टोनी कक्कड़ ने बहन नेहा के साथ जागरण में गाते हुए शेयर की तस्वीर, बोले- ''वो बिना सोए, दर्द भरी खूबसूरत रातें''

6/15/2021 12:22:31 PM

मुंबई. नेहा कक्कड़ टॉप सिंगर्स में से एक है। नेहा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। नेहा 4 साल की उम्र में  माता-पिता और भाई टोनी कक्कड़ के साथ जगराते में गाया करती थी। अब नेहा के भाई टोनी ने उन पुरानी यादों को याद किया है। टोनी ने नेहा के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है।


तस्वीर में नेहा और टोनी जगराते में गाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बहुत छोटे दिखाई दे रहे हैं और दोनों भाई-बहन के हाथ में माइक है। तस्वीर शेयर करते हुए टोनी ने लिखा- 'वो बिना सोए दर्दभरी खूबसूरत रातें। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें बचपन में जागरण में गाना गाने के बाद, नेहा ने साल 2006 में इंडियन आइडल 2 में हिस्सा लिया था। हालांकि नेहा शो में ज्यादा टाइम के लिए रुक तो न सकीं, लेकिन उनकी आवाज ने कई लोगों का दिल जीत लिया। आज नेहा इंडियन आइडल की जज हैं। सैकंड हैंड जवानी, कला चश्मा, दिलबर, आंख मारे और ओ साकी साकी सहित कई शानदार गाने गाए है और बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। 

Content Writer

Parminder Kaur