संगीत सेरेमनी में आरती सिंह-दीपक चौहान का इश्क वाला लव, हरा लहंगा, भारी-भरकम ज्वैलरी और चेहरे पर नूर..गोविंदा की भांजी ने लूटी महफिल

4/24/2024 12:31:06 PM

मुंबई: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह दुल्हन बनने को तैयार हैं। एक्ट्रेस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं और वो पल आ चुका है।आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग इस्कॉन मंदिर में कपल फेरे लेंगी।  उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जारी हैं।

22 अप्रैल को आरती की हल्दी सेरेमनी थी। वहीं 23 की सुबह आरती के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगी। मेहंदी के बाद रात में आरती की संगीत सेरेमनी हुईं। इस सेरेमनी में होने वाली दुल्हनिया अपने दुल्हे राजा के साथ रोमांटिक होती नजर आईं।

इतना ही नहीं दीपक का इस दौरान रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। संगीत के लिए दोनों ने एथनिक लुक चुना है और एक दूसरे के साथ बहुत कमाल के नजर आ रहे है।

 

कपल के चेहरे पर नजर आ रही खुशी उनके लुक और भी खास बना रही है।  आरती ने संगीत सेरेमनी के लिए हरे रंग का लहंगा चुना है।

 

लहंगे के साथ आरती ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। साथ ही उनके हाथों में अलग-अलग रंग की चूड़ी दिख रही है। वहीं दूल्हे राजा ने भी कुर्ता और धोती कैरी किया है।  दोनों के लिए आउटफिट बढ़िया दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma