अंबानी फैमिली में बजेगी शहनाई:20 फरवरी को घोड़ी चढ़ेंगे अनिल-टीना के बड़े बेटे जय,समुद्री तट किनारे गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे

2/15/2022 12:22:56 PM

मुंबई: दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी के घर में इस समय खुशियों का मा​हौल है। टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी जल्द ही अपनी लेडीलव कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जय अनमोल और कृशा शाह की शादी का कार्ड सामने आया है।

कपल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर जय अनमोल और कृशा शाह की शादी का कार्ड सामने आया है, जिसे आकाश अंबानी के एक फैन पेज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

उनकी शादी 20 फरवरी 2022 को होने वाली है। अंबानी परिवार के एक करीबी सूत्र से पता चला है कि, जय अनमोल और कृशा शाह समुद्री तट पर शादी करेंगे।

कुछ समय पहले जय अनमोल और कृशा शाह के लिए कोई फंक्शन रखा गया था जिसकी कुछ तस्वीरें जय अनमोल की कजिन सिस्टर अंतरा मारवाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं। एक तस्वीर में अनमोल और कृशा को खुशी से नाचते हुए देखा गया था। स्काई और डार्क ब्लू कलर की साड़ी में कृशा शाह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा में जय अनमोल हैंडसम लग रहे थे।

जय अनमोल ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिसंबर 2021 में कृशा शाह के साथ सगाई की थी। कृशा व्हाइट और ब्लू कलर की मिडी में सिंपल और खूबसूरत लग रही थीं। वहीं जय अनमोल ग्रे कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

एक तस्वीर में उन्हें अपनी रिंग्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।

अनमोल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और इसलिए वह मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी प्राइवेट कर रखा है। वहीं कृशा शाह की बात करें तो वह  एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है। वह ‘लव नॉट फियर’ कैंपेन की अधिवक्ता हैं और अपने भाई मिशाल शाह के साथ कृशा ‘डिस्को’ नाम की एक कंपनी चला रही हैं।


 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma