''द कपिल शर्मा शो'' में हुई TikTok की इन दो सुपरस्टार की एंट्री, देख काॅमेडियन भी हुआ परेशान
7/2/2019 3:46:28 PM
मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' इन दिवों काफी सुर्खियों में है। इस शो का हर किरदार लोगों के बेहद करीब है। चंदन प्रभाकर का निभाया चंदू चायवाला हो या फिर कृष्णा अभिषेक का सपना,हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं।
वहीं अब इस कॉमेडी शो में दो नए किरदारों की एंट्री हुई है, जिन्होंने कपिल शर्मा को भी कंफ्यूज कर दिया है। बता दें कि ये दो नए चेहरे कोई आम लड़कियां नहीं बल्कि TikTok सुपरस्टार चिंकी और मिंकी हैं। इन दोनों के TikTok पर कई वीडियोज है जिसमें इन दोनों सुपरस्टार लड़कियों का अंदाज देखने लायक है।
चिंकी और मिंकी नाम के किरदारों को बीते शनिवार और रविवार शो में देखा गया है। दोनों को पूरे शो में फिलहाल चंद मिनटों की एंट्री ही मिली है लेकिन उन्होंने शो में अपनी खास जगह जरूर बना ली है। पहले ही दिन चिंकी और मिंकी को शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
कौन हैं ये चिंकी और मिंकी
बता दें कि चिंकी और मिंकी का रियल नाम है सुरभि और समृद्धि मेहरा। ये दोनों ही टिक टॉक की मशहूर स्टार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की रहने वाली ये दोनों जुडवां लड़कियां अपने स्टाइल और फैशन के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।
सुरभि और समृद्धि मेहरा ने टिक टॉक पर खूब शोहरत पाई है। शो में आने से पहले उन्होंने कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की है। सुरभि और समृद्धि मेहरा में सबसे खास बात ये है कि दोनों हुबहू एक जैसी हैं। दोनों अपने हेयर स्टाइल और गेटअप को भी एक दूसरे से पूरी तरह मैच रखती हैं।