''गणपत'' की रिलीज के बीच नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फिल्म की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
10/20/2023 5:27:48 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्म 'गणपत' की रिलीज के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, 'गणपत' की रिलीज के बाद हाल ही में टाइगर मुंबई के सिद्दिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं, जहां से एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ कुर्ता पजामा पहने नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति जी के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान वह माथे पर चंदन तिलक लगाए और गले में पीला साफा पहने नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर की इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, टाइगर श्रॉफ स्टारर गणपति फिल्म 20 अक्टूबर यानी आज ही पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म में एक्टर कृति सेनन के साथ नजर आए हैं। मूवी का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है।