कूल लुक में BF संग लंच डेट पर दिखी दिशा, कैमरे में कुछ इस अंदाज में कैद हुए लवबर्ड्स

7/10/2019 1:18:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के लवबर्ड्स यानि दिशा पाटनी और टाइगर श्राॅफ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते हैं। कपल लगभग 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।

इसी बीच इस कपल  को मंगलवार को मुंबई में एक होटल से निकलते हुए देखा गया। इस समय ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। तस्वीरों में टाइगर ग्रे सैंडो और डेनिम में कैजुअल लुक में दिखे।

वहीं दिशा व्हाइट गांजी टाॅप और रेड शाॅर्ट्स में कूल लुक में दिखी। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स दिशा के लुक को परफेक्ट बना रहे थे। इस दौरान दिशा ने ब्लैक शूडज कैरी किए थे। मीडिया की नजर पड़ते ही दिशा और टाइगर ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

बता दें कि बीते दिनों कपल की ब्रेकअप की खबरें आईं थी। लेकिन दिशा-टाइगर का यूं स्पाॅट होना इन सब बातों को अफवाह करार देता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर के अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं। हाल ही में टाइगर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 2' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।  

इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आई हैं। वहीं दिशा की बात करें तो उनकी फिल्म 'भारत' हाल ही में रिलीज हुई थी। दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग' में दिखेगी। 

 

 

Smita Sharma