टाइगर श्रॉफ का ''कैसानोवा'' सॉन्ग रिलीज, खतरनाक डांस मूव्स से बनाया सबको अपना दीवाना

1/14/2021 1:56:27 PM

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और एक्शन से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब टाइगर अपनी सिगिंग से लोगों का दिल जीतने वाले हैं। टाइगर का गाना 'कैसानोवा' रिलीज हो गया है। टाइगर ने इसे अपने यूटयूब चैनल पर रिलीज किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।


सॉन्ग में टाइगर ब्लैक और वाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। टाइगर ने 8 एब्स दिखा रहे हैं। टाइगर सॉन्ग पर खतरनाक मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं और लड़कियों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। टाइगर के डांस मूव्स हर किसी को अपना दीवाना बना रहे हैं। फैंस इस सॉन्ग को खूब प्यार दे रहे हैं। इस सॉन्ग को 24 घंटों में इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। बता दें ये टाइगर का दूसरा सॉन्ग है। इससे पहले एक्टर ने 'अनबिलिवेबल' गाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। टाइगर के 'कैसानोवा' सॉन्ग को अवितेश श्रीवास्तव ने लिखा है। फिल्मों की बात करें तो टाइगर बहुत जल्द फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4' में नजर आने वाले हैं।

Parminder Kaur