कड़कती ठंड में टाइगर श्रॉफ को आई गर्मी, माइनस 7 डिग्री टेम्परेचर में सिर्फ टॉवल पहनकर घूमते दिखे एक्टर

12/13/2022 1:03:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हीरोज में से एक हैं, जो अपने एक्शन सीन के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक देख फैंस को सर्दी में गर्मी आ गई है। उनके इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

PunjabKesari


टाइगर श्रॉफ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सिर्फ टॉवल लेपेट ठंड के मौसम में रिलैक्स होकर घूम रहे हैं। आगे वह शर्टलैस होकर ब्लैक पैंट पहने बर्फीली झाड़ियों के बीच भागते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा-'7 डिग्री मेरे साथ नहीं रह सकते.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

इतनी ठंड के मौसम में टाइगर श्रॉफ का ये अंदाज देखकर उनके फैंस खूब हैरान हो रहे हैं और कमेंट कर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वह कह रहे हैं टाइगर संभलकर ठंड लग जाएगी।

 

PunjabKesari


काम की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म गणपत है, जो साल 2023 में रिलीज होगी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News