Spotted:डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पाॅट हुए टाइगर-नुसरत, अनलाॅक 1 में स्टार्स के बाहर निकलने से मुंबई में लौटी रंगत

6/27/2020 11:46:02 AM

मुंबई: लॉकडाउन के चलते बाॅलीवुड स्टार्स दो महीने से ज्यादा समय तक अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे थे। इस दौरान फिल्म की शूटिंग्स बंद थीं और स्टार्स ने घरों से निकलना बंद कर दिया। वहीं लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद एक बार फिर पुराना वाला माहौल वापस आ रहा है और स्टार्स अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं। मुंबई में शुक्रवार को अपने काम के लिए बाहर निकले बी-टाउन के तमाम सेलिब्रटीज पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। आइए डालतें हैं स्टार्स की तस्वीरों पर एक नजर...

टाइगर श्राॅफ 

एक्टर टाइगर श्रॉफ जुहू में आदेश श्रीवास्तव रेकॉर्डिंग स्टूडियो में डबिंग के लिए जाते समय कैमरे में कैद हुए। ब्लैक हुडी और ब्लैक लूज ट्राउजर में टाइगर कूल दिखे। काम की बात करें तो टाइगर हाल ही में फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। 

नुसरत भरूचा 


एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी मुंबई में डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखीं। नुसरत व्हाइट प्लाजो ड्रेस में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान नुसरत ने अपनी सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा था। नुसरत हाथों में ग्लवज और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आईं।

कैमरे पर नजर पड़ते ही नुसरत ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही हॉरर मूवी छोरी में दिखेंगी, जो मराठी मूवी की रीमेक है।


अनिल कपूर

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनिल कपूर को जूहू में स्पाॅट किया गया। अनिल को मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग करते देखा गया। इस दौरान अनिल ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक जींस में दिखे। 

अहान शेट्टी

बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा जाता है। इस दौरान अहान ब्लैक हुडी और ग्रे जींस में कूल दिखे। अहान ने इस दौरान अपने फेस को शील्ड से कवर किया है। काम की बात करें तो अहान जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह जल्द ही मिलन लूथरिया की फिल्म 'RX 100' से डेब्यू करेंगे। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया हैं।
 

Smita Sharma