रेस्टोरेंट के बाहर GF को यूं प्रोटेक्ट करते दिखे टाइगर, डीप नेक ड्रेस में दिखीं दिशा

6/16/2019 3:34:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में ये हॉट कपल सन्डे को एक साथ लंच डेट पर स्पॉट हुआ। दिशा और टाइगर को मुंबई के बांद्रा स्थित के रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए।

लंच डेट पर दिशा ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। तो वहीं, टाइगर ग्रे टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में काफी हैंडसम दिख रहे थे। रेस्टोरेंट के बाहर इस कपल को देखते ही फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद टाइगर गर्लफ्रेंड दिशा की प्रोटेक्ट करते नजर आए। दरअसल, दोनों के फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े जिसके बाद टाइगर लोगों की भीड़ में दिशा को प्रोटेक्ट करते नजर आए।

हालांकि, टाइगर और दिशा कभी भी अपने फैंस से परेशान नहीं होते हैं। सेल्फी के साथ-साथ वो अपने चाहने वालों को ऑटोग्राफ भी देते हैं। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि ये कपल पहली बार फिल्म 'बागी 2' में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों को काफी पसंद आई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर अहम किरदार में थीं। जिन्होंने इसी फिल्म से डेब्यू किया है। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन के साथ यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म में भी दिखेंगे। साथ ही 'बागी 3' में भी नजर आएंगे। वहीं, दिशा भी सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं। 

 

Neha