Heavy Rain in Mumbai: तेज बारिश में फंसे टाइगर श्रॉफ, बीच रास्ते से लौटे घर वापिस

8/4/2019 1:58:21 AM

मुंबई में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश शुरू हो रही है जो शनिवार को भी जारी रही। इससे शहर के कई हिस्सों में अत्यधिक जलभराव हो गया, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी।

आम आदमी के साथ साथ बॉलीवुड सितारें भी बारिश के चलते मुश्किलों का सामना करते नज़र आए। 

 दरअसल, टाइगर शनिवार को मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण बीच रास्ते ही फंस गए, जिससे उन्हें दोपहर को वापस घर लौटना पड़ा।

'बाघी-2' के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर भी शेयर की। जहां टाइगर बारिश में फंसते दिख रहे हैं।

Pawan Insha