चर्चा में हैं टाइगर की गर्लफ्रेंड का बीच लुक,फैंस बोले-'' कत्ल करे तेरा बॉम्ब फिगर''

1/21/2020 10:13:24 AM

 मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी टोन्ड बाॅडी के लिए जानी जाती हैं। दिशा इंडस्ट्री की हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह आए दिन इंस्टा पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

हाल ही में एक बार टाइगर की गर्लफ्रेंड अपने बीच लुक को चर्चा में आ गईं हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में 'भारत' एक्ट्रेस का बिकिनी लुक देखने को मिल रहा है।

ओरेंज कलर की बिकिनी में समंदर किनारे दिशा अपना किलर फिगर दिखा रही हैं। तस्वीरों में दिशा की फिटनेस देखते ही बन रही है। बता दें कि दिशा का यह बीच लुक उनकी फिल्म 'मलंग' के एक सीन का है। फैंस दिशा की इन तस्वीरों पर लाइक के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं। 

फैंस ने किए ऐसे कमेंट 

एक यूजर ने दिशा के बोल्ड अवतार की तारीफ करते हुए लिखा- 'कत्ल करे तेरा बॉम्ब फिगर'। वहीं किसी ने उन्हें 'हॉटी', 'क्वीन' और 'मछली' तक बताया।

 

वर्कफ्रंट की बात करें दिशा जल्द ही फिल्म मलंग में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य राॅय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे कई स्टार्स हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा दिशा सलमान के साथ फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड' भाई में नजर आएंगी।

 

Smita Sharma