स्लिप साटन ड्रेस में दिशा का कहर, देर रात BF टाइगर संग हुईं स्पाॅट

5/28/2019 11:35:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल में से एक हैं। चाहे इन दिनों आज तक कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा, लेकिन उनके रिश्तों को लेकर आए दिन खबरों का बाजार गरम रहता है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आए दिन दोनों को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। सोमवार रात एक बार फिर दोनों को एक-साथ देखा गया।

इस दौरान दिशा स्लिप साटन ड्रेस में हाॅट अवतार में दिखीं। मिनिमल मेकअप,खुले बाल दिशा के लुक को चार चांद लगा रहे थे।

इस दौरान दिशा ने ब्लैक कलर की हील्स कैरी की थी। तस्वीरों में दिशा एक छोटा-सा पिंक पर्स लिए नजर आ रही हैं। वहीं टाइगर की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे हैं।

दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। टाइगर ने फैंस के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं।

हमेशा की तरह इस बार भी टाइगर ने खुद ही गाड़ी ड्राइव की। दोनों की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर के अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं। हाल ही में टाइगर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 2' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।

इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आई हैं। दोनों ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एम एस धोनी से से की थी।

इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। दिशा इन दिनों फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। 

Smita Sharma