खुद ड्राइव कर BF को डिनर करवाने पहुंचीं दिशा, सपोर्टी लुक में दिखीं कूल

12/19/2019 12:44:32 PM

मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है।

इन इवेंट्स में कपल की जबरस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती हैं। इसी बीच बुधवार रात एक बार फिर दिशा और टाइगर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

सामने आईं तस्वीरों में दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते दिख रहे हैं। जैसे ही दोनों की नजर मीडिया कैमरा पर पड़ी कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। लपक की बात करें तो दिशा पिंक स्पोर्ट ब्रा के साथ ट्रैक पैंट में कूल दिखीं।

इसके साथ उन्होंने एक जैकेट कैरी की थी, जिसे उन्होंने हाथ में थाम रखा था। वहीं टाइगर ब्लैक टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। रेस्टोरेंट से बाहर दिशा और टाइगर ने फैंस के साथ जमकर पोज दिए।

जहां हर बार टाइगर ड्राइव करते हुए नजर आते हैं। वहीं इस बार दिशा ड्राइव करती दिखीं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा इन दिनों सलमान खान की स्टारर फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा दिशा फिल्म मलंग में दिखेंगी। इसमें उनके अलावा अदित्य राॅय कपूर, कुणाल खेमू, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं टाइगर इन दिनों 'बागी 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma