टाइगर श्रॉफ ने मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, फोटोग्राफर्स के बीच यूं काटा केक

3/3/2021 1:28:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने बीते मंगलवार अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे पर सारा दिन उन्हें फैंस की शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। अपने बर्थडे पर एक्टर ने किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने मीडिया के साथ भी जन्मदिन का केक काटा, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

टाइगर बर्थडे की शाम काफी समय तक मीडिया के साथ ही रहें और इस दौरान उन्होंने शुभकामनाओं के लिए हर किसी का शुक्रिया भी अदा किया।

एक्टर ने मीडिया के साथ कई केक काटे और जबरदस्त तस्वीरें किल्क करवाईं।  


इस दौरान टाइगर यैलो कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में स्मार्ट दिखे। एक्टर मीडिया के साथ पोज देते और केक काटते बेहद खुश नजर आए।


काम की बात करें तो टाइगर जल्द ही हीरोपंती 2, बाग़ी 4 और गनपत जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

 

 
  
 

Content Writer

suman prajapati